ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

नालंदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, बाइक सवार 4 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की है जहा

नालंदा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत नाजुक, बाइक सवार 4 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की है जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारी गयी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी शिवली नोमानी बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे जहां घायल युवक के बयान को दर्ज किया गया। युवक के साथी ने बताया कि सोहनकुआं मोहल्ला निवासी मिथुन यादव के 22 वर्षीय बेटे राहुल कुमार ब्रह्म स्थान के पीछे कब्रिस्तान के पास खड़ा था तभी इसी दौरान दो बाइक पर सवार 4 लोग आए और गोली चलाने लगे। 


इस दौरान एक गोली राहुल के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्म स्थान के पीछे असामाजिक तत्व के लोग नशे का कारोबार करते हैं। जिसे लेकर अक्सर इस इलाके में मारपीट की घटना होती है और आज तो एक युवक को ही गोली मार दी गयी है। इस घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।