ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

फूल गोभी में छुपाकर झारखंड से लाई जा रही थी वाइन, 246 कार्टन विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

NALANDA: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध शराब के धंधेबाज शराब तस्करी का नया-नया हथकंडा अपना रहे हैं। इस

फूल गोभी में छुपाकर झारखंड से लाई जा रही थी वाइन, 246 कार्टन विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध शराब के धंधेबाज शराब तस्करी का नया-नया हथकंडा अपना रहे हैं। इस बार फूल गोभी में छुपाकर नालंदा में शराब की बड़ी खेप लाई गयी थी। लेकिन तभी पुलिस को इसकी भनक लग गयी और पुलिस ने पिकअप वैन को पकड़ लिया। जिसमें फूल गोभी में छुपाकर रखे गये  246 कार्टन अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया साथ ही दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।


 लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर पुलिस एक्टिव हो गयी है। शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नालंदा पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस्लामपुर थाना पुलिस को पटना की मद्य निषेध विभाग से यह सूचना मिली थी कि झारखंड से फूल गोभी लदी दो पिकअप वैन आ रहा है जिसमें शराब की बड़ी खेप फूल गोभी में छुपाकर रखा गया है। इसी सूचना के आधार पर नालंदा की इस्लामपुर थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच चलाकर पिकअप वैन को पकड़ा। इस्लामपुर थाने की पुलिस ने जब पिकअप वैन की तलाशी ली तो उसमें 246 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है। 


पकड़े गये शराब तस्कर की पहचान देवेंद्र कुमार डांगी और अमलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों झारखंड का रहने वाला है। देवेंद्र चतरा के म्यूरहंड थाना इलाके के रामचौथा गांव का रहने वाला है जबकि अमलेश कुमार यादव करमत गांव का निवासी है। पटना से मिली सूचना सही पाई गयी। दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।