ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, 32 लाख रुपये गबन का आरोप

NALANDA: 32 लाख रुपये के घोटाला मामले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हर्ष कुमार सिवाल थाना क्षेत्र के भुई स्थित बैंक की शाखा

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, 32 लाख रुपये गबन का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: 32 लाख रुपये के घोटाला मामले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हर्ष कुमार सिवाल थाना क्षेत्र के भुई स्थित बैंक की शाखा में तैनात था। गबन का मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। जिसे पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के अंकुरी गांव से गिरफ्तार किया गया है। 


दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर हर्ष कुमार को पटना के पालीगंज से गिरफ्तार कर पुलिस सिवाल थाना लेकर आई है। जहां से उसे सिलाव पीएचसी में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मेडिकल के बाद हर्ष कुमार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।


सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की 24 जुलाई 2022 को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भुई स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर हर्ष कुमार के खिलाफ बैंक के 32 लाख रुपये का गबन किये जाने का मामला दर्ज कराया था। 


मामला दर्ज होने के बाद आरोपी असिस्टेंट मैनेजर हर्ष कुमार फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हर्ष अपने गांव में ही है। जिसके बाद सिलाव थाना पुलिस ने पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के अंकुरी गांव में छापेमारी की। जहां से लव कुमार के बेटे हर्ष को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।