ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

चाकू से गोदकर वृद्ध का मर्डर, खून से लथपथ मिली डेड बॉडी

NALANDA : नालंदा जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं. ताजा मामला बिंद थाना इलाके के खानपुर गांव का है जहां अपराधियों ने दालान में सो रहे वृद्ध की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर

चाकू से गोदकर वृद्ध का मर्डर, खून से लथपथ मिली डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं. ताजा मामला बिंद थाना इलाके के खानपुर गांव का है जहां अपराधियों ने दालान में सो रहे वृद्ध की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 70 वर्षीय बिंदेश्वर यादव के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि बिंदेश्वर यादव खाना खाने के बाद अपने घर के पास दालान में सोने चले गए. काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी. थोड़ी दूर जाकर उन्होंने बिंदेश्वर यादव का शव खून से लथपथ पाया. बदमाशों ने उनके पेट और मुंह में चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी थी. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता