ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहारशरीफ मंडल कारा की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेल की दीवार फांदकर भागा कैदी

NALANDA: बिहारशरीफ मंडल कारा की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। जहां हत्या के आरोपी और विचाराधीन क़ैदी जेल की दीवार फांदकर फ़रार हो गया। कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन और प

बिहारशरीफ मंडल कारा की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेल की दीवार फांदकर भागा कैदी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ मंडल कारा की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। जहां हत्या के आरोपी और विचाराधीन क़ैदी जेल की दीवार फांदकर फ़रार हो गया। कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लग गयी है। पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी है एक गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। 


गौरतलब है कि रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव में 13 अक्टूबर की रात 19 वर्षीय हराधन कुमार की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। घर में घुसकर गला रेतकर हराधन की हत्या की गयी थी। हराधन की हत्या के आरोप में बिंद थाना क्षेत्र के कथराही गांव निवासी रणविजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में रणविजय बिहारशरीफ मंडल कारा में सजा काट रहा था जो आज जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया है। कैदी के जेल से भागने के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।