ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार : मॉब लिंचिंग के शिकार हुए दो युवक, जानें क्या है आरोप

NALANDA : बिहार में एक बार फिर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां आम लोगों की भीड़ ने एक मामले में खुद इंस

बिहार : मॉब लिंचिंग के शिकार हुए दो युवक, जानें क्या है आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में एक बार फिर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां आम लोगों की भीड़ ने एक मामले में खुद इंसाफ कर दिया है। यह ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक मामले में भीड़ ने खुद इंसाफ किया।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मोहल्ला में चोरी का आरोप लगाकर दो युवक की बेरहमी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। दोनो घटना में अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो मंजर काफी भयावह हो सकता था।


पहली घटना बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर मोहल्ला का है। जहाँ बड़ी दरगाह निवासी मो दानिश को स्थानीय लोगो ने गाड़ी का सामान चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।


इस ममाले में पीड़ित का कहना है कि, वो पेंटिंग का काम करता है। कुछ लोग बुलाकर ले गया और लाठी डंडे से मारपीट किया। जिसके बाद पुलिस पहुंचकर जान बचाई।


वहीं, दूसरी घटना भी बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला स्थित पकड़ीतर का है। जहां बैट्री चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई किया। घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुचाया है । 


उधर, जख्मी मोरा तालाब मोहल्ला का रहने बाला इंद्रजीत कुमार है। जख्मी का कहना है कि उसका दोस्त चोरी करता है और उसी के साथ हमे देखा था। इसलिए चोर समझकर पिटाई किया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामले की जांच में जुट गई है।