ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार की जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में भारी बवाल

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृत कैद

बिहार की जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृत कैदी के पोस्टमार्टम को लेकर कैदी के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।


मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र पुन्हा गांव निवासी रामावतार पासवान के 33 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है जो पत्नी की हत्या के आरोप में पिछले एक साल से बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद था। गुरुवार को बंदी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद जेल पुलिस ने उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया था।


विम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार को कैदी की मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद विम्स प्रबंधन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया लेकिन परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर चले गए। जहां पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया और परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बाद में किसी तरह से मामले को शांत किया गया और शव को पीएमसीएच भेज दिया गया। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता