ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार के बड़े कारोबारी के आलिशान होटल की कुर्की, करोड़ों की धोखाधड़ी का है मामला

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी के मामले में एक कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगीर शहर स्थित होटल ए आर ग्रांड में पुलिस ने करीब पौने चा

बिहार के बड़े कारोबारी के आलिशान होटल की कुर्की, करोड़ों की धोखाधड़ी का है मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी के मामले में एक कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगीर शहर स्थित होटल ए आर ग्रांड में पुलिस ने करीब पौने चार करोड़ रुपये गबन के मामले में कुर्की जब्ती की कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया।जिस होटल में कुर्की जब्ति की कार्रवाई की गई है, वह चर्चित व्यवसायी और बिल्डर और राहुल राय का है। राहुल राय को नालंदा में किंग ऑफ़ राजगीर भी कहा जाता है। इससे पहले हुई कुर्की जब्ती के दौरान कारोबारी राहुल राय के घर के कमरे से 99 गोलियां बरामद हुई थीं।


दरअसल, होटल ए आर ग्रांड के निर्माण में राहुल राय के एक अन्य पार्टनर राजीव कुमार सिन्हा ने भी पूंजी निवेश किया था लेकिन होटल बनने के बाद राहुल राय ने अपने पार्टनर राजीव कुमार सिन्हा को होटल एवं जमीन से बेदखल कर खुद उसपर कब्जा जमा लिया था। पार्टनर की धोखाधड़ी के शिकार राजीव कुमार सिन्हा ने कानून की शरण में जाना उचित समझा। इस मामले में बीते साल 2022 के जून महीने में राहुल राय के घर को कुर्क किया गया था, उसी मामले में शुक्रवार को राहुल राय के होटल में भी कुर्की जब्ती की गई। कुर्की के दौरान होटल से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं।


इसके पहले जब पिछले साल राहुल राय के घर और फॉर्म हाउस की कुर्की हुई थी। उस वक्त कार्रवाई के दौरान राहुल राय के कमरे से 99 गोलियां बरामद हुई थीं हालांकि यह गोलियां लाइसेंसी थी या अवैध जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है। पूरे मामले पर राजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक ने बताया कि राजगीर में होटल के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए दो करोड़ रुपये राहुल राय के द्वारा लिया गया था। राहुल राय के द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया। इस कारण राजीव कुमार सिन्हा ने नवादा कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि बरामद की गई गोलियों का लाइसेंस नहीं मिला तो इसके लिए अलग से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।