ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : बदमाशों ने घर से बुला कर दी युवक की हत्या, शव को दरवाजे के बाहर फेंका

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को उसके ही घर से बाहर फेंक दिया। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के महमूदा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक

बिहार : बदमाशों ने घर से बुला कर दी युवक की हत्या, शव को दरवाजे के बाहर फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को उसके ही घर से बाहर फेंक दिया। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के महमूदा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक शख्स रविवार की रात किसी के बुलाने पर घर से बाहर निकला था और देर रात कर वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह उसका शव घर के दरवाजे के पास मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।


जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को घर के दरवाजे पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मृतक विदेश में रहकर नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। युवक जमीन खरीद कर अपना मकान बनवा रहा था।


बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम जब वह घर में खाना खा रहा था इसी दौरान किसी ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया। खाना खाने के बाद युवक ने परिजनों से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो सभी वापस घर लौट गए। 


सोमवार की सुबह घर के दरवाजे के पास उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।