ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: बेटी के जन्म के बाद दामाद मांगने लगा भरण पोषण के लिए पैसे, मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल पहुंच किया मारपीट

NALANDA: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब लड़के वाले लड़की के घर पर पहुंच गये और हंगामा करने लगे। हंगामा इतना बढ़ गया कि इस दौरान

बिहार: बेटी के जन्म के बाद दामाद मांगने लगा भरण पोषण के लिए पैसे, मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल पहुंच किया मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब लड़के वाले लड़की के घर पर पहुंच गये और हंगामा करने लगे। हंगामा इतना बढ़ गया कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो हुई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले पूरा इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


दोनों पक्षों की ओर से दीपनगर थाने में शिकायत की गयी है। इस संबंध में किरण कुमारी ने बताया कि उसकी शादी लखरमा गांव के मुकेश कुमार से हुई थी। बेटी के जन्म होने के बाद पति द्वारा बच्ची के भरण पोषण के लिए दस लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आर्थिक स्थिति मायके वालों की ठीक नहीं है कि वे इस मांग को पूरा कर पाए। 


इसी बात से गुस्साएं पति मुकेश कुमार कुछ बदमाशों के साथ घर में घुस गये और लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। पीड़िता किरण कुमारी ने बताया कि इस दौरान उसकी भी पिटाई की गयी। साथ ही उनकी मां अंजू देवी, पिता रविंद्र प्रसाद को नहीं छोड़ा गया। उनके साथ भी मारपीट की गयी। इस पूरे मामले पर दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुस्ताक अहमद ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने आवेदन दिया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।