ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: सीएम नीतीश के नालंदा में एकसाथ पांच घरों में डकैती, 70 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर ले भागे बदमाश

Bihar Crime News: नालंदा जिले में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात बदमाशों ने बिंद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में एक साथ पांच घरों को निशाना बनाते हु

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: नालंदा जिले में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देर रात बदमाशों ने बिंद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में एक साथ पांच घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात समेत करीब 70 से 80 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर गृहस्वामी सकते में आ गए और कलेजा पीटते हुए पुलिस को सूचित किया।


बताया जा रहा है कि इस घटना में दिनेश सिंह, निवेश सिंह, अभय कुमार, अरुण सिंह और अंजनी कुमार के घरों को निशाना बनाया गया है। इन पांचों घरों में सभी ताले लगे हुए थे, और घर के सदस्य किसी न किसी कारणवश बाहर गए हुए थे। सबसे ज्यादा नुकसान निवेश सिंह के घर हुआ है, जहां लगभग 15 लाख रुपये की चोरी हुई है। 


अंजनी कुमार के घर से भी लगभग 15 लाख रुपये के सामान गायब हैं, जबकि अरुण सिंह के घर से 9 लाख रुपये, अभय कुमार के घर से 6 लाख रुपये के सामान चोरी हुए हैं। अन्य घरों से भी कीमती सामान, जेवरात और नगदी गायब हैं। चोरी की इस घटना से न केवल गृहस्वामी, बल्कि पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


एक साथ इतने घरों में हुई चोरी की इस वारदात ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि वे जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दे रहे हैं। साथ ही कहा कि चोरी गए सामानों की कीमत का आकलन करने के लिए पीड़ित परिवारों द्वारा आवेदन दिए जाएंगे। इसके बाद ही चोरी गए सामानों की सटीक कीमत का पता चल सकेगा।


वहीं, पुलिस ने इस वारदात के बाद गांव में गश्त बढ़ाने की योजना बनाई है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को तुरंत दें। गांव के लोग भी अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक हो गए हैं और अब घरों के बाहर सुरक्षा उपकरण लगाने पर विचार कर रहे हैं।