ब्रेकिंग
‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसा‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानखेत में घुसी बकरी... पड़ोसी का चढ़ा पारा, युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला; मौके पर हुई मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान हुआ हादसा

मर्डर की दो वारदातों से सनसनी: मजदूर की हत्या के बाद जमीन में दफनाई लाश, घर में सो रहे युवक का बिस्तर पर मिला शव

Bihar Crime News: नालंदा में दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई। नूरसराय में रुपये के लेन-देन के विवाद में मजदूर की हत्या कर शव जमीन में दफना दिया गया, जबकि गिरियक में घर में सो रहे युवक का शव बिस्तर पर मिला।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में एक मजदूर की हत्या कर शव को जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। वहीं, गिरियक थाना क्षेत्र में घर में सो रहे 35 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई।



पहली घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव की है, जहां खंधा से रविवार को पुलिस ने जमीन खोदकर एक मजदूर का शव बरामद किया। मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठ बिगहा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र मांझी के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया है। मृतक की हत्या का आरोप पपरनौसा गांव निवासी मजदूर ठेकेदार मुकेश यादव और उसके सहयोगियों पर लगाया गया है। मृतक की मौसेरी बहन की संदिग्ध भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।



बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पुलिस को एक ग्रामीण ने सूचना दी थी कि गांव के खंधे में कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खंधे में जमीन खोदकर सुरेन्द्र मांझी का शव बरामद किया।



पुलिस की छानबीन में पता चला कि मुकेश यादव की मृतक की मौसेरी बहन से जान-पहचान थी। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले मुकेश ने सुरेन्द्र को मजदूरों की व्यवस्था करने के लिए लगभग साढ़े चार लाख रुपये दिए थे। आरोप के मुताबिक, रुपये लेने के बाद सुरेन्द्र ने न तो खुद मजदूरी की और न ही अन्य मजदूरों की व्यवस्था की। बाद में वह काम करने के लिए दूसरे राज्य चला गया।



बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र दो दिन पहले ही वापस लौटा था। शुक्रवार को उसकी मौसेरी बहन उसे नीलकंठ बिगहा लेकर आई थी। इसके बाद मुकेश ने उससे अपने रुपये वापस मांगे। रुपये नहीं मिलने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि मुकेश ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुरेन्द्र की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को खंधे में जमीन के नीचे दफना दिया गया। नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



वहीं दूसरी घटना गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के वार्ड संख्या चार की है। शनिवार की रात घर में सो रहे 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उसका शव बिस्तर पर मिला, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।



मृतक की पहचान सुरेश चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत चौधरी के रूप में हुई है। घटना के समय रंजीत घर में अकेला था। सुबह जब उसका शव मिला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी से दुश्मनी या विवाद होने से इनकार किया है।



कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हत्या के तरीके और कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता