ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

दुकानों में घुसी तेज रफ़्तार गैस टैंकर, दो दुकानें पूरी तरह ध्वस्त

NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक तेज रफ़्तार गैस टैंकर नियंत्रण खोने के बाद मार्केट में जा घुसी. इस घटना में दो दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक तेज रफ़्तार गैस टैंकर नियंत्रण खोने के बाद मार्केट में जा घुसी. इस घटना में दो दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं. घटना के वक़्त चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. 


घटना नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना इलाके की है. जहां जगाई गांव के पास गैस से भरी टैंक लॉरीअचानक दुकान में जा घुसी. इस हादसे में दो दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर टैंकर छोड़कर फरार हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक भारत गैस की टैंक लॉरी हिलसा की ओर जा रही थी. इसी बीच जगाई गांव के पास अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी. 


गैस टैंकर के टकराने के बाद एक बड़ी घटना हो सकती थी. क्योंकि टैंकर में गैस भरा हुआ था. बताया जा रहा है कि इस  किराना दुकान और एक मनिहारी का दुकान ध्वस्त हुआ है. दुकानदारों ने बताया कि लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता