ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

नालंदा में नाबालिग लड़की का मर्डर, मां ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

NALANDA : नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के बसवन बीघा गांव के पास छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राज कुमार

नालंदा में नाबालिग लड़की का मर्डर, मां ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के बसवन बीघा गांव के पास छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राज कुमार गुप्ता की 17 वर्षीया बेटी दीपा कुमारी के रूप में की गई है. मृतका की मां निर्मला देवी ने सूरज नाम के एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है. 


मृतका की मां ने बताया कि सूरज अक्सर उसे परेशान किया करता था. घटना के दिन दीपा जब पढ़ाई के लिए धनेश्वरघाट के पास कोचिंग पढ़ने गई थी तब वह घर नहीं लौटी. जिसके बाद परेशान होकर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन दीपा का कुछ पता नहीं चल सका. आज पुलिस ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी का शव बसवन बीघा रेलवे लाइन के पास बरामद हुआ है. शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान भी पाए गए हैं. 


जानकारी मिलते ही नालंदा पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बताया कि छात्रा के फ़ोन रिकॉर्ड से यह बात सामने आई है कि दीपा ने मोहल्ले के ही एक लड़के के मोबाइल पर फोन किया था और उस वक्त वह काफी डरी सहमी और रो रही थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है जहां पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता