ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर

नालंदा में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

NALANDA: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर ठगों को बिहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठगों के पास से एक पिस्टल, 8 मोबाइल, एक लैपटॉप , 4 जिंदा कारतूस, 3 एट

नालंदा में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर ठगों को बिहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठगों के पास से एक पिस्टल, 8 मोबाइल, एक लैपटॉप , 4 जिंदा कारतूस, 3 एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, 5 सिम कार्ड और पैसे का लेखा-जोखा रखने का रजिस्टर बरामद किया गया है। 


गुप्त सूचना के आधार पर कॉलेज मोड़ बरदारी के पास सुधीर प्रसाद के मकान से दो साइबर ठग को पकड़ा गया। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी बरबीघा थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव निवासी यदुनंदन प्रसाद के पुत्र मनजीत कुमार के रूप में हुई है। 


वही दूसरे आरोपी की पहचान नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र स्थित नेमचक गांव के रहने वाले उमेश प्रसाद के बेटे पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। ये लोग किराए का मकान लेकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी का काम करता था। पकड़े गए साइबर ठगों का आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है।