ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

बार बालाओं के नाच में हर्ष फायरिंग में बुजुर्ग की मौत, दो बच्चे घायल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नालंदा जिले के एक तिलक समारोह में बार बालाओं के नाच के दौरान हुई गोलीबारी से गांव में कोहराम मच गया। इस फायरिंग में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

नालंदा गोलीकांड
नालंदा गोलीकांड
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

नालंदा जिले के भागनबिगहा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब नवादापर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बार बालाओं के नाच के बीच हुई फायरिंग से गांव में मातम छा गया। हर्ष फायरिंग की चपेट में आकर एक 58 वर्षीय बुजुर्ग कौशलेंद्र गोप की मौत हो गई जबकि 5 वर्षीय मासूम बच्चे राजकरण बाबू और 9 वर्षीय शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना शुक्रवार रात उस वक्त हुई जब बच्चू यादव के बेटे के तिलक समारोह में बार बालाओं का डांस प्रोग्राम चल रहा था। मृतक कौशलेंद्र भी गांव के नाते समारोह में शामिल थे। परिवार वालों का आरोप है कि यह महज हर्ष फायरिंग नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी।


मृतक की पत्नी रीना देवी और रिश्तेदार तन्नू यादव ने आरोप लगाया कि बच्चू यादव के इशारे पर बदमाशों ने जानबूझकर कौशलेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। परिजनों का दावा है कि बच्चू यादव ने पहले भी कौशलेंद्र के भाई की हत्या की थी, और यह गोलीबारी उसी रंजिश का नतीजा है। घायल बच्चों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कौशलेंद्र को मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही भागनबिगहा थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया, “घटना के वक्त तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम चल रहा था, तभी फायरिंग में एक व्यक्ति की जान चली गई और एक बच्चा घायल हुआ है। मामले की जांच जारी है।”परिजनों ने मांग की है कि इस मामले में बच्चू यादव और उसके साथियों पर हत्या का केस दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। फिलहाल गांव में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।