ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व MLA नफे सिंह की दिनदहाड़े हत्या, 50 राउंड फायरिंग, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत

DESK: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की रविवार को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। हमलावरों ने इ

हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व MLA नफे सिंह की दिनदहाड़े हत्या, 50 राउंड फायरिंग, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की रविवार को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। हमलावरों ने इस दौरान उनकी कार पर ताबड़तोड़ 50 राउंड फायरिंग की जिसमें उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गयी। 


INLD के पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी लेकिन सिक्योरिटी उन्हें नहीं मिली। इससे पहले भी उन पर हमले हुए थे। इस घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बता दें कि नफे सिंह राठी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के करीबी थे। वे जाट नेता थे। बहादुरगढ़ के जाटवाड़ा गांव के रहने वाले राठी बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। पहली बार समता पार्टी की टिकट पर 1996 में विधानसभा चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। वही 2000 में इंडियन नेशनल लोक दल की टिकट पर दूसरी बार विधायक बनें थे। राठी बहादुरगढ़ म्यूनिसिपल काउंसिल के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऑल इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के भी वे अध्यक्ष रह चुके हैं।