ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना: 30 साल के लड़के से मां-बाप करा रहे थे सातवीं में पढ़ने वाली बेटी की शादी, नानी पहुंची थाने

PATNA : महिला थाने में शुक्रवार को अपनी नाबालिग नतिनी की शादी रुकवाने के लिए एक नानी ने अपनी ही बेटी-दामाद पर मामला दर्ज कराया है. उसने बताया कि वह कंकड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : महिला थाने में शुक्रवार को अपनी नाबालिग नतिनी की शादी रुकवाने के लिए एक नानी ने अपनी ही बेटी-दामाद पर मामला दर्ज कराया है.  उसने बताया कि वह कंकड़बाग में रहती है. उसकी बेटी- दामाद दानापुर में रहते हैं. दोनों अपनी सातवीं में पढ़ने वाली नाबालिग  बेटी की शादी 30 साल के एक लड़के से करा रहे हैं. समझाने के बाद भी वे मानने को तैयार नहीं है, जिसके बाद वे शादी रुकवाने के लिए महिला आयोग को पत्र भी भेजा और फिर महिला थाने के शरण में पहुंची.

महिला थाने में उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है. नानी का आरोप है कि उनकी नतीनी अभी 14 साल की ही है और अभी पढ़ाई कर रही है.  इसके माता-पिता लोगों के बहकावे में आकर इसकी शादी करा रहे हैं. इसके लिए बच्ची की पढ़ाई तक रोक दी गई है. 

जिससे बच्ची की शादी की बात चल रही है वह वैशाली का रहने वाला है और उसकी उम्र 30 साल है. शादी रोकने कहने पर दोनों पक्ष उससे झगड़ा करने लगते हैं. दोनों पक्ष लड़की का अपहरण कर चुपके से शादी करा सकते हैं, जिसे उन्होंने रोकने की गुहार लगाई है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें