ब्रेकिंग
बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश

मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर मामले में दो गिरफ्तार, आधा दर्जन के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ नामजद और अ

मुजफ्फरपुर ट्रिपल मर्डर मामले में दो गिरफ्तार, आधा दर्जन के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है। नामजद दो अभियुक्त शेरू अहमद और विक्कू शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुज़फ़्फ़रपुर एसएसपी राकेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। 


बता दें कि मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा में बीते 21 जुलाई की देर रात एक अधिवक्ता के घर में घुसकर चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत 5 लोगों पर गोलीबारी मामले में पुलिस ने आशुतोष शाही के परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया है। इस घटना में  3 लोगों की मौत हो चुकी है वही 2 लोगों का इलाज पटना के नर्सिंग होम में चल रहा है। 


मामले में आशुतोष शाही के परिजनों के बयान पर मुजफ्फरपुर से राजद एमएलसी के प्रतिनिधि सह पूर्व वार्ड पार्षद शेरू अहमद समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें मुख्य रुप से कुख्यात मंटू शर्मा, शूटर गोविंद, प्रॉपर्टी डीलर विक्रांत शुक्ला उर्फ विक्कू शुक्ला, अधिवक्ता सैयद कासिम उर्फ डॉलर के अलावे दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


बता दें कि विक्कू शुक्ला, एमएलसी प्रतिनिधि सह पूर्व पार्षद शेरू अहमद को मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस घटना के बाद ही डिटेन कर ली थी और दोनों से गहन पूछताछ चल रही है। वही दूसरी ओर मुज़फ़्फ़रपुर एसएसपी राकेश कुमार ने  सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। 


वही मुख्यालय के निर्देश पर बिहार एसटीएफ की टीम को भी घटना का उद्भेदन करने में लगा दिया गया था। वही मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसएसपी के निर्देश पर इस हत्या कांड के उद्भेदन के लिए अलग अलग कुल छः टीम को लगाया गया है। जिसमें एसआईटी, एसटीएफ की टीम भी शामिल है । 


पूरे मामले में पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर कांड दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस पहले ही डिटेन कर ली थी वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम लगातार प्रयास में जुटी है। साथ ही सभी बिंदुओं पर अलग से जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही पूरा मामला सामने आएगा। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता