ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में बिहार STF और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अंतरजिला हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। तुर्की थाना क्षेत्र से 136.35 ग्राम हेरोइन, 2.54 लाख रुपये नकद और पांच मोबाइल के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार, 13 सितंबर 2026 को तुर्की थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अंतरजिला हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 136.35 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 27 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर जाफराबाद निवासी कुंदन कुमार, परोहा निवासी प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तमपुर निवासी रोहित कुमार, रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के परोहा निवासी सतीश कुमार तथा पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह जेठुली निवासी काजल देवी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 136.35 ग्राम हेरोइन के अलावा पांच मोबाइल फोन और 2 लाख 54 हजार 770 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक संगठित अंतरजिला मादक पदार्थ तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं।


एसटीएफ के अनुसार, गिरोह को असम के सिलचर से हेरोइन की खेप प्राप्त होने और इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों में इसकी आपूर्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि तस्करी का यह नेटवर्क बिहार के अलावा असम और अन्य राज्यों तक फैला हुआ है तथा गिरोह के सदस्य कई वर्षों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति में संलिप्त रहे हैं।


फिलहाल तुर्की थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।