ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

मुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगे

मुजफ्फरपुर के कांटी में अपराधियों ने एक निजी स्कूल की दीवार पर 18 राउंड फायरिंग कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी भरा पर्चा चिपकाने की घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से निकलकर आ रही है, जहां बेलगाम अपराधियों ने एक प्राइवेट स्कूल की दीवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। 


दरअसल कांटी थाना क्षेत्र में कांटी थर्मल के सामने स्थित चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल की दीवार पर बदमाशों ने 18 राउंड फायरिंग की। इस दौरान स्कूल के गेट पर एक धमकीभरा पर्चा भी चिपकाया। पर्चे नें यह लिखा कि 50 लाख रुपये तैयार रखों वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगे। बदमाशों ने स्कूल के मालिक से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी है, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। 


बाइक से पहुंचे दो बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

घटना रविवार तड़के करीब चार बजे बाइक सवार दो बदमाश स्कूल के गेट पर पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने पहले रंगदारी मांगने वाला पर्चा गेट पर चिपकाया और इसके बाद स्कूल की दीवार पर कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हेलमेट पहने दो युवकों को पिस्टल से फायरिंग करते देखा जा रहा है।


पर्चे में 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग

स्कूल के गेट पर चिपकाए गए पर्चे में अपराधियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पर्चे में धमकी देते हुए लिखा गया है कि पचास लाख रुपये तैयार रखो। होशियारी दिखाने की कोशिश की तो सारा गोली शरीर में उतार देंगे। धमकी भरा पर्चा मिलने और स्कूल की दीवार पर गोलियों के निशान पाए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।


मौके से खोखा और जिंदा कारतूस बरामद

घटना की सूचना स्कूल प्रबंधन ने कांटी पुलिस और वरीय अधिकारियों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से कई खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्री कुमारी ने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 17 से 18 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।


13 साल पुराना जमीन विवाद भी सामने आया

पुलिस जांच में स्कूल संचालकों ने जमीन से जुड़े करीब 13 साल पुराने विवाद की जानकारी भी दी है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में ऐसा कोई विवाद नहीं है, जिससे इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्री कुमारी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।


मामले का जल्द उद्भेदन का दावा  

एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कांटी थाना के पास निजी स्कूल पर हुई फायरिंग और रंगदारी की धमकी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल घटना की सभी बिन्दुओं की जांच चल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फायरिंग करने वाले अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।