ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

लोडेड पिस्टल के साथ दो पेशेवर अपराधी गिरफ्तार, आठ मामलों में थी तलाश; वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो कुख्यात अपराधियों को पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जजुआर ओपी क्षेत्र में नाकेबंदी कर की गई कार्रवाई में विक्रम पासवान उर्फ टीपू पासवान और सोनू कुमार पकड़े गए।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो कुख्यात पेशेवर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 



यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से कटरा थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जजुआर ओपी क्षेत्र के पहसौल-जजुआर सड़क पर नाकेबंदी कर दी।



पुलिस टीम सड़क से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पहले से सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।



तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम पासवान उर्फ टीपू पासवान और सोनू कुमार के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास सामने आया है। दोनों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत करीब आठ गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे और उनकी तलाश की जा रही थी।



SDPO पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि SSP कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिले में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच, संदिग्ध लोगों की निगरानी और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों के साथ-साथ अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।



दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनके अन्य सहयोगियों और संभावित आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों किस वारदात की तैयारी में थे और उनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जजुआर ओपी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता