ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार : शराब माफियाओं ने बंदूक की नोक पर लड़की को उठाया, गैंगरेप के बाद हत्या कर नदी में फेंकी लाश

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने पहले बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण किया. फिर सामूहिक दुष्कर

बिहार : शराब माफियाओं ने बंदूक की नोक पर लड़की को उठाया, गैंगरेप के बाद हत्या कर नदी में फेंकी लाश
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने पहले बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण किया. फिर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को क्षत विछत स्थिति में नदी में फेंक दिया. इस घटना के बाद एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, इलाके में सनसनी मच गई है. 


मामला जिले के मनियारा थाना के माधेपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि युवती अपनी मां के साथ दवा लाने दुकान जा रही थी. इसी दौरान तीन युवकों ने हथियार लहराते हुए युवती को अगवा कर लिया. परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में उसी शाम की, लेकिन अगली सुबह युवती का शव कुढनी में कदाने नदी में मिला. परिजनों का आरोप है कि तीन युवकों ने युवती को पहले अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और शव को क्षत विछत कर नदी में फेंक दिया. परिजनों ने अपनी शिकायत में युवकों को शराब कांड में संलिप्त होने का भी जिक्र किया है.


बताया जा रहा है कि युवती की किडनैपिंग रविवार को ही हुई थी. आरोपियों ने युवती का चेहरा बुरी तरह जला दिया था. पुलिस ने शव को एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसी दौरान परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई. जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वह भी शव की पहचान नहीं कर पा रहे थे, लेकिन परिजनों ने कपड़े से शव की पहचान की. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि तीन युवकों में दो युवक पहले से ही कई मामलों के आरोपी हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता