ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, महिलाओं ने की पत्थरबाजी, शराब कारोबारी भागा

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों पुलिसवालों की चुनौतियां बढ़ गई हैं. क्योंकि पुलिसवालों को भी निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां महिलाओं ने एक

 पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, महिलाओं ने की पत्थरबाजी, शराब कारोबारी भागा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  बिहार में इन दिनों पुलिसवालों की चुनौतियां बढ़ गई हैं. क्योंकि पुलिसवालों को भी निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां महिलाओं ने एक शराब कारोबारी को भगाने के लिए पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया. इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी भागने में कामयाब रहा. इस हमले में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रत हो गई हैं. 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र का है, जहां केशरावां गांव में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम शराब कारोबारी मिथिलेश पासवान को पकड़ने पहुंची थी. इस दौरान महिलाओं ने पुलिस को निशाना बनाया, जिसका फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी मिथलेश पासवान भाग निकला.


फकुली ओपी अध्यक्ष उदय कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस की टीम जब छापेमारी करने पहुंची. इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने ईंट और पत्थर से रोड़ेबाजी शुरू कर दी. जिससे पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. महिलाएं पुलिस के साथ गाली गलौज भी करने लगी. तब मिथलेश पासवान भाग गया, जिसे पुलिस पकड़ने गई थी. 


फकुली ओपी अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने इस घटना को लेकर जिले के सीनियर अफसरों को सूचना दी है. आपको बता दें कि फकुली पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव के समय शराब बेचने के आरोप मे केशरावां गांव निवासी राम श्रेष्ठ पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान और उसके भाई अवधेश पासवान के घर से शराब मिला था, जिसको लेकर दोनों भाइयों  के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज किया की गयी थी. अबधेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वहीं मिथिलेश पासवान फरार था. मंगलवार को पुलिस को उसके घर आने कि सूचना मिली थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता