ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार: पत्रकार पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, गोली चलने से मची भगदड़

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थानाक्षेत्र से आ रही है, जहां के बैरठा में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार पर दिनदहाड़े गोली चली है. जिसमें पत्रकार मुकेश कुमार सिंह बाल बाल बचे है. गोली चलने

बिहार: पत्रकार पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, गोली चलने से मची भगदड़
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थानाक्षेत्र से आ रही है, जहां के बैरठा में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार पर दिनदहाड़े गोली चली है. जिसमें पत्रकार मुकेश कुमार सिंह बाल बाल बचे है. गोली चलने के बाद भगदड़ मच गयी. जिसके बाद गोली चलाने वाले दो लोग भाग निकले. 


जानकरी के अनुसार पत्रकार मुकेश कुमार सिंह से  दो लोगों ने आज पहले गाली गलौज की जिसके बाद वे भाग अपने घर आये. लेकिन पीछा करते दो लोग आये और उन पर फायरिंग कर दी. उस समय वहां कई लोग मौजूद थें. फायरिंग होते देख लोग भागने लगे. फायरिंग में पत्रकार बाल बाल बच गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो गोली का खोखा मौके से बरामद किया है. 


पत्रकार ने गोली चलाने वाले  दो लोगों की पहचान कर नाम पुलिस को बताया है पत्रकार मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी शराब माफिया है उनको शक है कि वे पुलिस को मेरे बारे में जानकारी देते हैं. पूर्व में भी रंगदारी और हत्या की धमकी वे दोनों दे चुके हैं. जिसकी शिकायत कटरा पुलिस से मैनें की थीं आज दोनों ने फायरिंग कर दी. दिनदहाड़े फायरिंग के बाद लोगों में दहशत है पुलिस मामले की जांच में जुटी है.