ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले मुखिया जी गिरफ्तार, समर्थकों के साथ कर रहे थे शराब पार्टी

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी की क्या स्थिति है यह बात किसी से छिपी नहीं है. आये दिन सैकड़ों शराब की बोतलें पुलिस का हाथ लगती हैं. अपराधी तो दूर खुद जनप्रतिनिधि भी सरकार द्वारा ल

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले मुखिया जी गिरफ्तार, समर्थकों के साथ कर रहे थे शराब पार्टी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी की क्या स्थिति है यह बात किसी से छिपी नहीं है. आये दिन सैकड़ों शराब की बोतलें पुलिस का हाथ लगती हैं. अपराधी तो दूर खुद जनप्रतिनिधि भी सरकार द्वारा लाये गए शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाते नजर आते हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है जहां पुलिस ने सकरा थाना क्षेत्र के मोहहमदपुर पंचायत के मुखिया अनन्त शयनम के साथ दो लोगों को शराब पार्टी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. 


आपको बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है लेकिन इसी बीच सकरा पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सकरा थाना क्षेत्र के मोहहमदपुर पंचायत के मुखिया अनन्त शयनम सहित अन्य कई लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 2 बोतल शराब और 28 खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं. 


फिलहाल पुलिस ने मुखिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी. मामले के सत्यापन के लिए जब पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पहुंची तो मुखिया और दो लोगों को रंगेहाथ दबोचा गया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता