ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

मुजफ्फरपुर IG और SSP से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, संगम सुलभ और कमलेश दास के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जोन के IG और SSP से पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने संगम सुलभ और कमलेश दास के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। अजीत कुमार ने कह

मुजफ्फरपुर IG और SSP से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, संगम सुलभ और कमलेश दास के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जोन के IG और SSP से पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने संगम सुलभ और कमलेश दास के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। अजीत कुमार ने कहा यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो जन आंदोलन करेंगे। 


बता दें कि मीनापुर थाना क्षेत्र के रमतोमहां निवासी संगम सुलभ एवं सरैया थाना क्षेत्र के गिजास निवासी कमलेश दास की बीते दिनों पीट-पीटकर मार डाला था। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे हैं।  हत्यारों की गिरफ्तारी शीघ्र कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों के साथ पूर्व मंत्री अजीत कुमार आईजी और एसएसपी से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय देने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी  करने का मांग की।


गौरतलब है कि बीते दिनों अपराधियों के हमले में दोनों युवक को बुरी तरह जख्मी हो गए थे,जिनका इलाज के दौरान मौत हो गयी थी ।   घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को अजीत कुमार के नेतृत्व में परिजन एसएसपी एवं आईजी से मिले एवं उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए अपराधियों का शीघ्र गिरफ्तारी कराने की मांग की।


अधिकारियों से मिलने के बाद अजीत कुमार ने बताया कि बिहार में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं। सरकारी संरक्षण में अपराध होना फिर से शुरू हो गया है। घटना के 10 दिन बाद भी अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को मुकदमा उठाने का धमकी दे रहे हैं। अजीत कुमार ने कहा कि दोनों आला अधिकारियों से हमने न्याय का गुहार लगायी है। उन्होंने कहा की मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों अधिकारी इस दोनों पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाएंगे। अजीत कुमार ने कहा कि यदि न्याय मिलने में विलंब हुआ तो हम इस जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेंगे। 


इस मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों से मिलने वालों में पीड़ित परिवार के अलावा जिला परिषद सदस्य विपिन शाही, सुनील शर्मा ,साकेत रमन पांडे , मोहम्मद शमीम, रणधीर कुमार सिंह , निखिल कुमार , भरत चौधरी , संजय चौधरी , अविनाश कुमार , शंभू दास , सरोज कुमार चौधरी ,मंकु पाठक ,पप्पू सिंह ,संतोष कुमार सिंह , कमलेश सिंह, राकेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। 

मुजफ्फरपुर IG और SSP से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, संगम सुलभ और कमलेश दास के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग