ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

मजदूर दिवस पर मजदूर को दी खौफनाक सजा, एक की हत्या दूसरे की हालत नाजुक

MUZAFFARPUR: एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं। मजदूर दिवस के मौके पर आज मुजफ्फरपुर में अलग-अलग घटनाओं ने दो मजदूरों को खौफनाक सजा मिली। बदमाशों ने एक मजदूर को मौत के घाट उत

मजदूर दिवस पर मजदूर को दी खौफनाक सजा, एक की हत्या दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं। मजदूर दिवस के मौके पर आज मुजफ्फरपुर में अलग-अलग घटनाओं ने दो मजदूरों को खौफनाक सजा मिली। बदमाशों ने एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया जबकि दूसरे मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।


मुजफ्फरपुर में मजदूर दिवस पर मजदूर पर हमला हुआ है। पहली घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित बजरंग विहार कॉलोनी की है जहां रविंद्र कुमार मिश्रा के निर्माणाधीन मकान में विगत 4 माह से रहकर राजमिस्त्री का काम करने वाले मोतिहारी के पकरीदयाल निवासी मुस्तफा अंसारी की लोहे से रॉड से पीट-पीटकर अपराधियों ने मार डाला। 


देर रात निर्माणाधीन मकान के अंदर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते मौके पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बेटे की हत्या की खबर मिलते ही रोते बिलखती मां मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


वही दूसरी घटना भी मजदूर से जुड़ी है। जो कोल्हुआ पैगंबरपुर के राजेन्द्र नगर कॉलोनी की है जहां अभिराम सिंह के मकान में गार्ड की ड्यूटी करने वाले दुलारे खलीफा से लूटपाट की गयी। विरोध करने पर अपराधियों ने पीट दिया और लहुलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की माने तो दुलारे खलीफा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


अहियापुर थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि मजदूर से हमले से जुड़ा दोनों मामला उनके थानाक्षेत्र में ही पड़ता है। फिलहाल दोनों मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि हाल के दिनों की यदि बात की जाए  तो मुजफ्फरपुर में खासकर अहियापुर थाना क्षेत्र में जिस तरह से आपराधिक वारदात अचानक बढी है वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। आए दिन एक के बाद एक घटना इसी थानाक्षेत्र में घटित हो रही है। जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता