ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर में एक की मौत आधा दर्जन घायल, नशे में धुत था ऑटो ड्राइवर

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दो ऑटो में भीषण टक्कर हो गयी है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के मुज़फ़्

दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर में एक की मौत आधा दर्जन घायल, नशे में धुत था ऑटो ड्राइवर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दो ऑटो में भीषण टक्कर हो गयी है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के मुज़फ़्फ़रपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग एनएच-28 स्थित दिघरा की है।


बताया जाता है कि तेज रफ्तार दो ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गयी। घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना पुलिस की कई गाड़ियां पहुंची। जिसके बाद आधा दर्जन घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। 


fइस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो चालक नशे में था। नशे में धुत होकर वह ऑटो चला रहा था। ऑटो पर कई यात्री बैठे हुए थे। तभी सामने से आ रही एक अन्य ऑटो से टक्कर हो गयी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछे जाने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने इस घटना की पुष्टि की है ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता