ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: सीनियर क्लर्क के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस की टीम ने सदर अस्पताल के सीनियर क्लर्क के ठिकानों पर छापेमार

बिहार: सीनियर क्लर्क के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस की टीम ने सदर अस्पताल के सीनियर क्लर्क के ठिकानों पर छापेमारी की है। अचानक हुई छापेमारी के बाद स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ विजिलेंस के अधिकारी क्लर्क के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।


दरअसल, सदर अस्पताल के सीनियर क्लर्क सुबोध ओझा के कई ठिकानों पर विजलेंस की रेड हुई है। सीनियर क्लर्क सुबोध ओझो के सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित पैतृक आवास से लेकर अन्य ठिकानों पर विजलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। सीनियर क्लर्क सुबोध ओझा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद विजिलेस की टीम ने दबिश दी है। आरोप है कि सदर अस्पताल के सीनियर क्लर्क ने गलत तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।


जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल के दौरान सदर अस्पताल में हुए 780 कर्मियों की बहाली और फिर बहाली की प्रक्रिया निरस्त करने के मामले में सुबोध ओझा का नाम चर्चा में आया था। इस मामले में बड़े स्तर पर पैसे का खेल होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो सुबोध ओझा कई तरह के कारोबार स्थापित कर चुके हैं। आईटीआई कॉलेज से लेकर कई प्राईइवेट लिमिटेड कंपनी और योगा केंद्र भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से संचालित करा रहे हैं। इसके साथ ही कई प्रोपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के मालिक सुबोध ओझा अकुत संपत्ति के मालिक हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता