ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: सरगना समेत चार शातिर साइबर ठग अरेस्ट, डिलीवरी बॉय बनकर लोगों को बनाते थे शिकार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में डिलीवरी बॉय बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना और उसके तीन साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुज़फ्फरपुर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 30 मार

बिहार: सरगना समेत चार शातिर साइबर ठग अरेस्ट, डिलीवरी बॉय बनकर लोगों को बनाते थे शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में डिलीवरी बॉय बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना और उसके तीन साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुज़फ्फरपुर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 30 मार्च को ही मोतीपुर की एक महिला ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया था और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बदमाशों को धर दबोचा।


दरअसल, गिरफ्तार साइबर अपराधी डिलीवरी बॉय बनकर मोतिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के घर पार्सल लेकर पहुंचे थे। महिला ने कहा कि उसने तो कुछ ऑनलाइन ऑर्डर नही किया है। जिसके बाद शातिर बदमाशों ने ऑर्डर कैंसल करने के नाम पर महिला का फोन ले लिया और उसके खाते से 75 हजार रूपए अपने साथी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। महिला द्वारा केस दर्ज कराने के बाद पुलिस एक्शन में आई।


मामले को संज्ञान में लेते हुए साइबर डीएसपी सीमा देवी और साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके के अनुसंधान किया। गिरफ्तार तीनों अपराधी अविनाश कुमार, चंदन कुमार, प्रशांत किशोर मुज़फ्फरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में के रहने वाले हैं। जिसमें से एक बोचहा स्थित स्थित एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कैशियर पद पर कार्यरत हैं और इसका दूसरा ब्रांच मोतीपुर में स्थित है। कम्पनी में से डाटा चुराकर फ्रॉड किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।