ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: पत्नी के कपड़े फाड़ दोस्तों को वीडियो कॉल कर दिखाता था पति, प्रताड़ना से तंग महिला पहुंच गई थाने

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति पर आरोप है कि उसने जबरन शराब पिलाने के बाद पत्नी के कपड़े फाड

बिहार: पत्नी के कपड़े फाड़ दोस्तों को वीडियो कॉल कर दिखाता था पति, प्रताड़ना से तंग महिला पहुंच गई थाने
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति पर आरोप है कि उसने जबरन शराब पिलाने के बाद पत्नी के कपड़े फाड़े और वीडियो कॉल कर अपने दोस्तों को दिखाया है। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। पति की करतूत को लेकर कई बार पंचायती भी हुई लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है।


पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक साल 2015 में पीड़िता की शादी इमामगंज के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में आरोपी पति महिला पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगा। पति बार-बार पत्नी से मायके वालों से दो लाख रुपए मांगने का दबाव बना रहा था।


मायके से रुपए नहीं लाने से नाराज पति और उसके परिवार के लोग महिला के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। प्रताड़ना से परेशान महिला अपने मायके चली गई लेकिन कुछ दिनों बाद पति उसे वापस ससुराल लेकर चला आया। इसी बीच आरोपी पति एक दूसरी महिला को लेकर घर पहुंच गया। जब भी पत्नी उस महिला के बारे में पूछती तो वह उसके साथ मारपीट किया करता था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे जबरन शराब पिलाया और उसके कपड़े फाड़ते हुए वीडियो कॉल कर दोस्तों को दिखाया।


पति की करतूतों से परेशान महिला थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को थाने बुलाया और दोनों में समझौता करा दिया। समझौते के बाद कुछ दिन सब ठीक चला लेकिन एक महीने के बाद पति फिर से महिला को प्रताड़ित करने लगा। मायके वालों की सलाह पर महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।