ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: युवक की हत्या कर शव को बीच चौराहे पर फेंका, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तुर्की ओपी क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक 26 वर्षीय युवक की हत्य

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: युवक की हत्या कर शव को बीच चौराहे पर फेंका, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तुर्की ओपी क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को बीच चौराहे पर फेंक दिया। बीच सड़क पर खून से से शना युवक का शव देखकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। 


मृतक की पहचान, तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव के रहने वाले नागेश्वर शाह के बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है। रंजन का शव सुमेरा चौराहा से बरामद किया गया है। शुक्रवार की सुबह शव मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।


फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना को लेकर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पूरे मामले पर तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा थाना क्षेत्र के बडा सुमेरा गांव में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है। डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता