ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

बिहार : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, भीड़ ने शराब पार्टी कर रहे मुखिया समेत 2 लोगों को गिरफ्त से छुड़ाया

MUZAFFARPUR : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर शराब पार्टियां खूब जोरों-शोरों से चल रहीं हैं. ताजा मामला है कि शराब पार्टी की सूचना मिलने पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर गांव के लोग

बिहार : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, भीड़ ने शराब पार्टी कर रहे मुखिया समेत 2 लोगों को गिरफ्त से छुड़ाया
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर शराब पार्टियां खूब जोरों-शोरों से चल रहीं हैं. ताजा मामला है कि शराब पार्टी की सूचना मिलने पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने छापेमारी में मुखिया समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन लोगों ने पुलिस से मारपीट के दौरान उन 5 लोगों में दो को जबरदस्ती छुड़ा लिया. 


घटना मुजफ्फरपुर की है. पंचायत चुनाव को लेकर चल रही शराब पार्टी की सूचना पर पुलिस टीम माधोपुर सुस्ता गांव के माली टोला में छापेमारी करने पहुंची थी. वहां रंजीत भगत के मकान में शराब पार्टी कर रहे निवर्तमान मुखिया मुकेश शर्मा समेत 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था. तभी 25-30 मुखिया समर्थक लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और महिलाओं को आगे कर पुलिस टीम को घेर लिया. 


पुलिस से धक्का-मुक्की और मारपीट कर गिरफ्तार मुकेश शर्मा और रंजीत भगत को जबरन मुक्त करा लिया. काफी विवाद के बाद पुलिस टीम 3 लोगों को गिरफ्तार कर और आधी बोतल शराब जब्त कर थाने लौटी. एसआई मनोहर कुमार के बयान पर सदर थाने में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि रंजीत भगत भगत के मकान पर पहुंचे तो उसका कमरा अंदर से बंद था. बार-बार खटखटाने पर दरवाजा अचानक खुला और लोग तेजी से भागने लगे.


पांच लोगों संजय कुमार माधोपुर, विनय कुमार माधोपुर सुस्ता, बालेश्वर राय कच्ची पक्की, रंजीत भगत सुस्ता और मुखिया मुकेश शर्मा को पकड़ा गया. सबके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. इसी बीच कुछ महिलाएं आकर शोर मचाने लगीं. लाठी-डंडों से लैस 25-30 लोगों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी और गिरफ्तार मुकेश शर्मा और रंजीत भगत को जबरन मुक्त करा लिया. 


बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है. पहले दो चरणों की वोटिंग और काउंटिंग भी खत्म हो चुकी है. बाकी बचे चरणों में जनता को लुभाने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इधर शराब पार्टियां भी खूब जोरों-शोरों से चल रहीं हैं.