ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मुजफ्फरपुर में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने धारदार हथियार से उतारी गर्दन

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी है. रुपये-पैसे की लेन-देन में हत्या के इस वारदात को अंजाम दे

मुजफ्फरपुर में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने धारदार हथियार से उतारी गर्दन
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी है. रुपये-पैसे की लेन-देन में हत्या के इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रहे है. मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना इलाके की है. यहां पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेललाइन पर एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने सिर कटी लाश बरामद की है. मृतक की पहचान मो० मुमताज ( 40) के रूप में की गई है. मृतक नेपाल के वीरगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. मुमताज यहां मुजफ्फरपुर शहर में किराये के मकान में रहता था और वह किसी कचरा गोदाम में काम करता था.


मृतक मो० मुमताज की पत्नी नुरुशा खातून ने बताया कि बकाया पैसे के लेनदेन को लेकर उसके पति की हत्या की गई है. इस घटना के बाबत कांटी थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव यहां लाकर फेंकना प्रतीत हो रहा है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. मृतक के परिजनों के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.