ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: छोटे ने ले ली अपने ही बड़े भाई की जान, कारोबार के बंटवारे को लेकर था विवाद

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली। व्यवसाय में बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने

बिहार: छोटे ने ले ली अपने ही बड़े भाई की जान, कारोबार के बंटवारे को लेकर था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली। व्यवसाय में बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना बरियारपुर ओपी क्षेत्र के महमदपुर भोपत गांव की है।


मृतक की पहचान महमदपुर भोपत गांव निवासी 35 वर्षीय मो. गफ्फार अंसारी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि मो. गफ्फार अंसारी अपने परिवार के साथ दुर्गापुर में रहता था। गफ्फार का उसके छोटे भाई मो. मुबारक से संपत्ति का विवाद चल रहा था। उसी विवाद को सुलझाने के लिए गफ्फार गांव पहुंचा था। रविवार की देर रात विवाद बढ़ गया और छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर जान ले ली।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है।