ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: चाचा ने अपनी ही भतीजी की लगा दी बोली, 50 हजार में देह व्यापार के अड्डे पर बेचा

MUZAFFARPUR: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही भतीजी को देह व्यापार के घिनौने कारोबार में धकेल दिया। आरोपी चाचा ने अपनी 10

बिहार: चाचा ने अपनी ही भतीजी की लगा दी बोली, 50 हजार में देह व्यापार के अड्डे पर बेचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही भतीजी को देह व्यापार के घिनौने कारोबार में धकेल दिया। आरोपी चाचा ने अपनी 10 साल की भतीजी को 50 हजार रुपए में एक दलाल के हाथों बेच दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को मुजफ्फरपुर शहर से बरामद कर लिया।


बताया जा रहा है कि पैसों की लालच में आरोपी चाचा अपनी 10 साल की मासूम भतीजों को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मुजफ्फरपुर शहर में देह व्यापार के अड्डे पर आरोपी चाचा ने एक दलाल के हाथों लड़की को 50 हजार रुपए में बेच दिया और वापस घर चला आया। इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की के पिता ने पुलिस से बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई। पिता की शिकायत पर तेयाय ओपी पुलिस ने बच्ची को मुजफ्फरपुर शहर से बरामद कर लिया।


मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा और बच्ची को खरीदने वाले दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने के मुताबिक बच्ची के पिता ने थाने में अपने भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पिता ने आरोप लगाया था कि उसके भाई ने उसकी 10 वर्षीय बेटी को वेश्यावृति के लिए मुजफ्फरपुर में बेच दिया है। केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपित चाचा और खरीदार को गिरफ्तार कर लिया।