ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने सिर को धड़ से अलग किया

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग शख्स की धारदार ह

बिहार: बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने सिर को धड़ से अलग किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग शख्स की धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ गांव की है।


मृतक की पहचान बहिलवारा रुपनाथ गांव निवासी 70 वर्षीय राम प्रवेश पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद राम प्रवेश पांडेय सोने के लिए चले गए थे। इसी दौरान देर रात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग कर दिया।


परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह उस वक्त हुई जब वे बुजुर्ग को जगाने पहुंचे। बुजुर्ग का खून से सना शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता