ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

मुजफ्फरपुर में युवक का मर्डर, स्वर्ण व्यवसायी के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी के बेटे की हत्या कर दी है। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है।हत्या की वारदात सकरा थ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी के बेटे की हत्या कर दी है। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है।

हत्या की वारदात सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर में हुई है।जहां स्वर्ण व्यवसायी के बेटे प्रभात कुमार की हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने हत्या की वारदात को दुकान से घर जाने के दौरान अंजाम दिया।  घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा कर सड़क जाम किया है।

मिली जानकारी के  मुताबिक सकरा थाना क्षेत्र के सजावलपुर चौक पर  देर शाम अपनी अलंकार ज्वेलरी नामक दुकान बंद कर प्रभात कुमार घर लौट रहे थे इसी दौरान सुजावलपुर चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। इस घटना में व्यवसायी पुत्र प्रभात कुमार की मौके पर मौत हो गयी,घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है,स्थानीय लोगो मे काफी आक्रोश दिख रहा है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच जांच पड़ताल में जुट गई है,पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।


टैग्स