ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या, पत्नी का पड़ोसी से था अवैध संबंध, विरोध करना पड़ा भारी

MUZAFFARPUR: घर में घुसकर एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जाता है कि युवक की पत्नी का पड़ोसी के साथ अवैध संबंध था जिस

मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या, पत्नी का पड़ोसी से था अवैध संबंध, विरोध करना पड़ा भारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: घर में घुसकर एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जाता है कि युवक की पत्नी का पड़ोसी के साथ अवैध संबंध था जिसका वो विरोध किया करता था। इसे लेकर बीते दिनों दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी गयी। 


घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामपुर की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान संजय झा के रूप में हुई है जो मेडिकल स्टोर में काम किया करता था। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप पत्नी, पड़ोसी और बेटे पर लगाया और तीनों की पिटाई कर दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करता था। तब उसकी पत्नी आरोपित पड़ोसी को घर पर बुलाती थी और पति को पिटवाती थी। घटना के एक दिन पहले पत्नी-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।


 करीब एक साल पहले पड़ोसी के साथ उसकी पत्नी भाग कर दिल्ली चली गयी थी और चार महीने बाद सामाजिक दवाब के बाद महिला घर लौटी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पत्नी का पड़ोसी के साथ अवैध संबंध है। जिसका विरोध अक्सर उसका पति करता था लेकिन पत्नी उसकी बातों को मानने तक को तैयार नहीं थी।


लोगों को आशंका है कि पति को रास्ते से हटाने के लिए शायद ऐसा किया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।