ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर

मुजफ्फरपुर में ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर का रहने वाला था मृतक

MUZAFFAPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि ट्रक का ड्रा

मुजफ्फरपुर में ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर का रहने वाला था मृतक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFAPUR: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने एक ट्रक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि ट्रक का ड्राइवर समस्तीपुर का रहने वाला था। ट्रक के केबिन से लाश के मिलने से ट्रक चालकों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। 


घटना राष्ट्रीय उच्च पथ-28 की है जहां सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर चौक के पास एक ट्रक के ड्राइवर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। ट्रक एक गैस एजेंसी का बताया जा रहा है। वही मृतक की पहचान समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी का बताया जा रहा है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर गैस एजेंसी के ट्रक को लेकर गोपालगंज से बरौनी जा रहा था। इसी दौरान सरमस्तपुर चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 


सरमस्तपुर चौक पर खड़े ट्रक में चालक का शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ड्राइवर की लाश ट्रक के केबिन में पड़ा हुआ है। मृतक के कंधे पर गोली के निशान मिले है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।