ब्रेकिंग
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल

मुजफ्फरपुर में थाने के ड्राइवर पर चलायी गोली : पिटाई के बाद बाइक में की तोड़फोड़

MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मुजफ्फरपुर में देर शाम आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने डायल- 112 पर तैनात ड्राइवर पर फायरिंग कर दी। ब

मुजफ्फरपुर में थाने के ड्राइवर पर चलायी गोली : पिटाई के बाद बाइक में की तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मुजफ्फरपुर में देर शाम आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने डायल- 112 पर तैनात ड्राइवर पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में बाइक चालक तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके बाइक को बदमाशों ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। 


गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाने में तैनात डायल-112 के चालक ललित कुमार अपने सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर स्थित घर से चौक पर कुछ सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गली के कॉर्नर पर आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और चालक ललित कुमार के साथ मारपीट करने लगे। 


जिससे वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागने लगे तो बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से करीब तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन तब तक बदमाश वहां से भागने में सफल हो गए। बदमाशों ने जाते-जाते चालक ललित कुमार की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित चालक ललित कुमार ने बताया कि आरोपी युवक भगवानपुर चौक के रहने वाले हैं जिन्होंने अचानक उन पर हमला किया।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता