ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

मुजफ्फरपुर में ताड़ी पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, भागने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

MUZAFFARPUR: रामदयालु रेलवे लाइन के पास ताड़ी पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा तो लोग इधर-उधर भागने लगे इसी दौरान ट्रेन आ गयी और उसकी चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।

मुजफ्फरपुर में ताड़ी पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, भागने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: रामदयालु रेलवे लाइन के पास ताड़ी पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा तो लोग इधर-उधर भागने लगे इसी दौरान ट्रेन आ गयी और उसकी चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने पुलिस कर्मियों को मौके से खदेड़ दिया। पुलिस वाले अपनी बाइक छोड़कर भागे। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उग्र लोगों ने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामदयालु रेलवे लाइन के किनारे ताड़ी की दुकान लगती है जहां चार बाइक सवार ताड़ी पी रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगों को खदेड़ने लगी। इसी दौरान एक ट्रेन आ रही थी तभी पुलिस की पिटाई के डर से सभी इधर उधर भागने लगे। इस क्रम में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 


मृतक की पहचान भीखनपुरा का रहने वाले पेशे से राजमिस्त्री सोनू के रूप में हुई है। काम से आने के बाद सोनू ताड़ी पीने के लिए यहां आया था। वह रेलवे लाइन के पास ताड़ी पी रहा था कि तभी पुलिस की टीम पहुंच गयी। पुलिस के जवानों ने ताड़ी पी रहे लोगों को खदेड़ा इसी क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से सोनू की मौत हो गयी। सोनू की मौत से गुस्साएं लोगों ने पुलिस जवानों को खदेड़ना शुरू कर दिया।


लोगों की हुजूम को देखकर पुलिस को भागना पड़ गया। भागने के दौरान पुलिस ने अपनी बाइक वही छोड़ दी। जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने शव के साथ रामदयालु के पास मुख्य सड़क के जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मुख्य सड़क के जाम होने की वजह से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग इतना आक्रोशित थे कि सड़क से हटने का नाम नहीं ले रहे है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क पर परिजन शव के साथ बैठे हुए हैं। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। 

मुजफ्फरपुर में ताड़ी पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, भागने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर में ताड़ी पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, भागने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर में ताड़ी पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, भागने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर में ताड़ी पी रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, भागने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता