ब्रेकिंग
Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, गोली मारने वाले को लोगों ने पकड़ा

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फऱपुर से आ रही है जहां प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गोली मारने वाले एक अपराधी को

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, गोली मारने वाले को लोगों ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फऱपुर से आ रही है जहां प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गोली मारने वाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी।


घटना कांटी थाना क्षेत्र का है जहां एक बार फिर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला। जमीन कारोबारी पवन श्रीवास्तव की अपराधियों ने खदेड़ कर अंधाधुंध गोलियां बरसाई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही गोलीबारी कर रहे अपराधियों में से एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने घेर कर दबोचा और भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। 


इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने  अपराधी को भीड़ से मुक्त कराया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। वही अपराधियों की गोलीबारी का शिकार हुए जमीन कारोबारी पवन श्रीवास्तव के डेड बॉडी को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 


कांटी थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके के रहने वाले पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद गुप्ता के घर एक जमीन मामले को लेकर पंचायत बुलाई गयी थी। इसी दौरान इस पंचायत में शामिल होने के लिए जमीन कारोबारी पवन श्रीवास्तव को भी बुलाया गया था। जहां किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात बिगड़ गयी। 


पंचायत के बाद कुछ अपराधियों ने पवन श्रीवास्तव को खदेड़ना शुरू कर दिया। युवकों के हाथ में हथियार को देखकर प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव भी भागने लगा लेकिन करीब आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन की मौके पर ही मौत हो गयी। 


गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। गोली चलाने वाले एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने किसी तरह दबोच लिया उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी। हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कांटी थाना पुलिस ने भीड़ के चंगुल से फिलहाल अपराधी को बचा लिया। भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या की जांच में पुलिस जुटी हुई है। 


कांटी के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एक जमीन विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गयी थी। पूर्व जिप सदस्य विनोद गुप्ता के घर पर बुलाई गयी पंचायत के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को पवन को भी बुलाया गया था जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। स्थानीय लोगों द्वारा एक अपराध को पकड़ा गया था और उसकी पिटाई की गयी थी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता