ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

मुजफ्फरपुर में चौकीदार के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से समाने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने ए

मुजफ्फरपुर में चौकीदार के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक ताजा खबर मुजफ्फरपुर  जिले से समाने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक चौकदार के बेटे को गोली मार दी है. मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के कटरा इलाके के यजुआर गांव की बताई जा रही है जहां अपराधियों ने चौकीदार के बेटे को सरेआम गोली मारकर अपराधियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोगों में काफी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. 


घायल की पहचान दुखा पासवान के बड़े बेटे फ़िरोज़ पासवान के रूप में की गई है. बताया जा रहा है फिरोज पासवान अपने दरवाजे पर बैठा था तभी सफेद आपची से आये अज्ञात अपराधियों ने उसे एक के बाद एक कई गोलियां मार दी. गोली उसके पेट, पैर और जांघ में लगी है. आनन फानन में घायल शख्स को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर अपराधियों की छानबीन में जुटी हुई है. जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता