ब्रेकिंग
मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा

मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने गयी पुलिस पर फायरिंग और पथराव, अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस टीम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हत्याकांड के आऱोपी को पकड़ने गयी पुलिस पर फायरिंग कर दी गयी. लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया. फायरिंग और पथराव में एक चौकीदार घायल हो गया है. पुलिस

मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने गयी पुलिस पर फायरिंग और पथराव, अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में हत्याकांड के आऱोपी को पकड़ने गयी पुलिस पर फायरिंग कर दी गयी. लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया. फायरिंग और पथराव में एक चौकीदार घायल हो गया है. पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ स्थित चकमहम्मद में हुई है. पुलिस एक पुराने हत्याकांड के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी. दरअसल पुलिस को खबर मिली थी कि वहां एक फरार आरोपी मौजूद है. इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी. वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे. पुलिस को शक था कि उनमें से ही एक हत्याकांड का फरार आरोपी है. ऐसे में पुलिस टीम ने सारे युवकों को घेर लिया.


खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी. गिरफ्तारी से बचने के लिए युवकों ने पुलिस पर पत्थर चलाना भी शुरू कर दिया. इसके बाद वे पोखर मे कूद गये. वैसे पुलिस ने वहां से 4 युवकों को हिरासत मे लिया गया है. चारों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक पत्थरबाजी से चौकीदार मुन्ना पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाये पैर मे चोट लगी है.


उधर  स्थानीय लोगों ने बताया की पुलिस कुछ युवको को पकड़ने के लिए आई थी. इसी दौरान पुलिस औऱ बदमाशों के बीच भिडंत हो गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस राजा ठाकुर हत्याकांड के दो आरोपियों को पकड़ने गई थी. इसी दौरान ये सारा वाका हुआ. 4 युवकों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पोखर की तलाशी ली. तलाशी में पोखर से धारदार चाकू बरामद हुआ है. स्थानीय लोगो ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस के सामने ही पिस्टल और दूसरे हथियार फेंका था. लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक चाकू बरामद किया है. अब तक  पिस्टल बरामद नही किया जा सका है.