ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

मुजफ्फरपुर में BDO ने वार्ड सचिव को दी जान से मारने की धमकी, अरवल में लेवी को लेकर मुखिया को मिली धमकी

MUZAFFARPUR/ARWAL: बिहार के दो जिलों में धमकी दिये जाने की खबर आ रही है। मुजफ्फरपुर में बीडीओ पर वार्ड सचिव ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वही अरवल में लेवी की

मुजफ्फरपुर में BDO ने वार्ड सचिव को दी जान से मारने की धमकी, अरवल में लेवी को लेकर मुखिया को मिली धमकी
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

MUZAFFARPUR/ARWAL: बिहार के दो जिलों में धमकी दिये जाने की खबर आ रही है। मुजफ्फरपुर में बीडीओ पर वार्ड सचिव ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वही अरवल में लेवी की मांग पूरी नहीं होने पर मुखिया को अंजाम भुगतने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


सबसे पहले बात मुजफ्फरपुर की करते हैं जहां बीडीओ ने वार्ड सचिव को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने इस बात की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करायी है। कुढ़नी प्रखंड के हरिशंकर मनियारी वार्ड 10 के निवासी वार्ड सचिव मुकेश कुमार उर्फ नन्हे जी ने कुढ़नी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार रंजन के खिलाफ दफ्तर में जाने के बाद अभद्र व्यवहार करने और मुखिया से हत्या करवा देने की धमकी दिये जाने की शिकायत स्थानीय तुर्की ओपी पुलिस को दी है। वार्ड सचिव मुकेश कुमार उर्फ नन्हे ने बताया कि पंचायत स्तर पर जो वार्ड सचिव का खाता खोला जाता है उसके बारे में जानकारी लेने वे गये थे। तभी अपने पंचायत हरिशंकर मनियारी के वार्ड तीन में स्थानीय मुखिया द्वारा बनाए गई सड़क के बारे में सिर्फ इतना कहा कि जिस तरह से काम हुआ है क्या वह सही है। एक बार अपने स्तर से इसकी जांच पड़ताल कर ली जाए। 


वार्ड सचिव के इतने बोलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी भड़क गए और अनाप-शनाप बोलने लगे। वार्ड सचिव ने बताया कि बीडीओ साहब कहने लगे की ज्यादा इधर-उधर मत करो चुपचाप मुंह बंद करो। अन्यथा स्थानीय मुखिया से पिटवा देंगे और ज्यादा उड़ोगे तो खून भी करवा देंगे। वहीं इस मामले पर पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार रंजन ने कहा कि अच्छा काम करने के बाद भी लोग डिस्टर्ब करते हैं। उसी को लेकर मुखिया से पैसे का डिमांड वार्ड सचिव ने किया था नहीं मिलने पर कई जगह शिकायत करने को कहने लगा। 


अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसकी मदद क्यों नहीं की जाए सिर्फ हम यही बोले हैं कि यदि शिकायत करना है तो जिला के सक्षम पदाधिकारी को लिखित रूप से करे। जिसके बाद मेरे खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की गयी है। इस मामले में पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष हम अपनी बात जरूर रखेंगे। वही मुजफ्फरपुर में कुढ़नी प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ वार्ड सचिव की शिकायत के बाद वार्ड सदस्य ने भी अभद्र व्यवहार का आरोप बीडीओ पर लगाया है। वार्ड सदस्य ने भी तुर्की ओपी में मामले में शिकायत दर्ज करायी है। 


वही अरवल में लेवी की मांग को लेकर मुखिया को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पीड़ित मुखिया ने थाने में इस बात की शिकायत दर्ज की है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मामला अरवल जिले के पहलेजा पंचायत का है जहां के मुखिया मुंद्रिका सिंह यादव पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव में आए उनके उनके बच्चों के साथ भी मारपीट की गयी। मामले में पीड़ित मुखिया मुद्रिका सिंह ने आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है और न्याय की गुहार लगायी है। मुखिया ने बताया कि चुनाव के पहले से ही लोग ईर्ष्या की भावना रखते थे। 


इस दौरान अकेला पाकर कुछ लोगों ने हथियार के बल पर लेवी की मांग करने लगे और लेवी देने से इनकार करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान पास रखे  पांच हजार रुपए भी छीन लिया गया। मुखिया ने आवेदन के माध्यम से थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए। ज्ञात हो कि इस तरह की धमकी एवं मारपीट को लेकर मुखिया सपरिवार दहशत में है। इस मामले की पुष्टि करते हुए सहायक थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित मुखिया का आवेदन प्राप्त हुआ है जिसे जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने कहा कि मुखिया के द्वारा आवेदन दिया गया था जिसके उपरांत मेहंदिया थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।