ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, आर्मी जवान ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाया, गर्लफ्रेंड के चक्कर में कर दिया बड़ा कांड

MUZAFFARPUR: दिल को दहला देने वाली खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक सेना के जवान ने अपनी पत्नी और दो बच्चे को जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद आर्मी जवान के परिवार में कोहराम

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, आर्मी जवान ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाया, गर्लफ्रेंड के चक्कर में कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: दिल को दहला देने वाली खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक सेना के जवान ने अपनी पत्नी और दो बच्चे को जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद आर्मी जवान के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और एक बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी जवान मौके से फरार हो गया है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगरनाथ गांव की है।


इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सेना के आरोपी जवान हिमांशु कुमार का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। पति के अवैध संबंध का पत्नी विरोध करती थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पत्नी और दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया। जिससे पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, आर्मी जवान हिमांशु कुमार राजस्थान के जोधपुर में पोस्टेड है।