ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

लीची बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में लीची बागान में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोल्हुआ पैगम्बरपुर स्थित लक्ष्मी नगर में रविवार की सुबह एक युवक का शव लीची के पेड़ से लटका पाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम से ही लापता बताया जा रहा था।


किशन के लापता होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह बगीचे में उसका शव मिलने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की मां अनीता देवी ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। 


उनका आरोप है कि किशन के साथ मारपीट की गई और उसके बाद शव को वहां लटका दिया गया। घटना के पीछे छेड़खानी के विवाद और मारपीट की चर्चा भी सामने आ रही है। वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि नशे की बात को लेकर घर में किशन को डांट पड़ी थी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने मोबाइल, चप्पल और अन्य सामान बरामद किया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।


टाउन डीएसपी विनीता सिंह ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटनास्थल के निरीक्षण और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट और हत्या के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता