ब्रेकिंग
Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़

मुजफ्फरपुर का लट्ठबाज दारोगा: युवक को बेरहमी से पीट रही पुलिस का लोगों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के लट्ठबाज दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक की बेहरमी से पिटाई कर रहे दारोगा बरुराज थाने में तैनात सुजीत

मुजफ्फरपुर का लट्ठबाज दारोगा: युवक को बेरहमी से पीट रही पुलिस का लोगों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के लट्ठबाज दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक की बेहरमी से पिटाई कर रहे दारोगा बरुराज थाने में तैनात सुजीत कुमार मिश्रा हैं। जिनके साथ दो लोग और दिख रहे हैं इनके बारे में बताया जाता है कि ये अक्सर पुलिस की छापेमारी में नजर आते हैं। युवक की पिटाई के दौरान भी दोनों नजर आए हैं। 


इसी दौरान कुछ लोगों ने दारोगा की पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। बताया जाता है कि दारोगा ने ताश खेलते कुछ युवकों को पकड़ा था। इन्हें थाने ले जाने के बजाय वही पर लाठी से पिटाई करने लगे। 


युवक को पकड़ने के लिए दो शख्स को कहा फिर डंडे से वे उसकी पिटाई करने लगे। बताया जा रहा है कि दो शख्स जो युवक को पकड़े हुए थे वो अक्सर पुलिस की छापेमारी में साथ नजर आते हैं। इस बार फिर दोनों को देखा गया। दोनों ने युवक को पकड़ रखा था और दारोगा युवक की पिटाई कर रहा था। 


वही कुछ लोग मुजफ्फरपुर के लट्ठमार दारोगा का वीडियो बना रहे थे जैसे ही दारोगा सुजीत मिश्रा की नजर वीडियो बना रहे लोगों पर गई वो उन्हें पकड़ने के लिए खदेड़ने लगे लेकिन लोग उनके हाथ नहीं आए। और कुछ ही देर बाद पिटाई यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


वीडियो के वायरल होते ही मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार की नजर इस वीडियो पर गई जिसके बाद उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में दारोगा के खिलाफ क्या कार्रवाई कर पाती है।  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता